फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम पर ‘कठोर’ हुई कांग्रेस की जुबान

Fri, 29 Mar 2013 10:50 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर अब कांग्रेस की जुबान ‘कठोर’ हो गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सपा का साथ छूटने को लेकर जताई गई आशंका के बाद कांग्रेस ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।

पार्टी ने कहा है कि यूपीए सरकार मुलायम सिंह यादव बिना भी चलेगी। इसलिए वह इस तरह से बात न करें।

सपा प्रमुख के सख्त तेवरों को देखते हुए कांग्रेस भले ही बाहर से आश्वस्त दिखने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भीतरखाने पार्टी के साथ ही सरकार भी बेचैन है।

यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे मुलायम सिंह के बयानों को देखते हुए कांग्रेस दोहरी रणनीति के जरिए सपा सुप्रीमो की सियासत से निपटने में जुट गई है।

शुक्रवार को एक तरफ कांग्रेस ने जहां सपा पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ लखनऊ में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव को राजनीतिक लालीपॉप देते दिखे।

चिदंबरम ने अखिलेश को युवा मुख्यमंत्री कहते हुए न सिर्फ उनके काम की तारीफ की बल्कि नेता जी को भी भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर समय प्रदेश सरकार को मदद देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


अभी एक दिन पहले ही खुद प्रधानमंत्री ने सपा का समर्थन छूटने की आशंका जताई थी। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि सपा सुप्रीमो के बिना भी सरकार चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग अपने राज्य में लगातार चुनकर नहीं आते और खराब कानून व्यवस्था के कारण चर्चा में रहते है, उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।

दूसरी ओर मुलायम सिंह भी कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक होते जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी कहा है। सपा सुप्रीमो ने डीएमके का उदाहरण देते हुए कहा था कि करुणानिधि ने सरकार का समर्थन किया।

उनकी पार्टी सरकार में शामिल थी। मगर उन लोगों ने डीएमके के ही मंत्री (ए राजा) को ही फंसाया और उसे जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें