फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल का सेहरा राहुल के सिर बांधने में जुटे कांग्रेसी

Fri, 20 Dec 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकपाल बिल का सेहरा राहुल गांधी के सिर बांधने के लिए कांग्रेसियों का 10 जनपथ पर बृहस्पतिवार को मेला लग गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उनको लोकपाल बिल के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


शीला दीक्षित भी हार के बाद पहली बार कांग्रेस हाईकमान के दरबार में पहुंची, तो नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पूर्व अध्यक्ष जे पी अग्रवाल भी प्रदेश के आठ नए निर्वाचित विधायकों को लेकर 10 जनपथ पहुंचे।

दस जनपथ पर फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

मगर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता लोकपाल के लिए राहुल गांधी को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। राहुल जिंदाबाद के नारे लगाने की कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में होड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली के एक विधायक जयकिशन ने कहा कि राहुल गांधी की बदौलत ही लोकपाल बिल संसद से पास हो सका। इसके लिए कार्यकर्त्ता पार्टी उपाध्यक्ष को बधाई देने आए हैं।

दशकों से लंबित पड़े बिल पर अगर राहुल पहल नहीं करते तो ये बिल आगे नहीं बढ़ता। लोकपाल बिल को लेकर सबसे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलकर इसकी वकालत की थी। जबकि उन्होंने बुधवार को लोकसभा में बिल पर चर्चा में शिरकत भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें