फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के लिए पर्दे के पीछे रहेंगी प्रियंका

Tue, 14 Jan 2014 04:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा के कद और पराक्रम की छाया राहुल गांधी पर पड़ने की आशंका के चलते कांग्रेस प्रियंका को पर्दे के पीछे से ही सक्रिय रखने के पक्ष में है।
विज्ञापन


अमेठी और रायबरेली में आम आदमी पार्टी का बढ़ता खतरा देख प्रियंका इस बार ज्यादा सतर्क हैं और भाई के लिए रणनीति बनाने के काम में ज्यादा मेहनत करती दिख रही हैं।

मगर शायद यह कांग्रेस की मजबूरी है कि भाई जब अगले चुनाव में पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का सबसे बड़ा और एकमात्र दावेदार हो, तो बहन को पीछे खड़ा कर उसका रास्ता बनाने को ही बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस दे रही बार-बार सफाई

कांग्रेस पार्टी को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है कि प्रियंका सिर्फ रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार करेंगी। उनके देशभर या फिर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने की अभी कोई बात नहीं है।

प्रियंका के जन्मदिन के बाद जिस तरह से पार्टी में उनकी बढ़ती सक्रियता को मीडिया में उछाला गया और दिल्ली की सड़कों में उन्हें बधाई देने के नाम पर पोस्टर लगे, जिसमें राहुल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। उसे देखकर पार्टी ने एक बार फिर सफाई देने में जरा सी भी देर नहीं की।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख और महासचिव अजय माकन ने कहा कि वह सिर्फ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगी।

क्या प्रियंका को कांग्रेस देगी बड़ी भूमिका?

प्रियंका को बड़ी भूमिका देने के सवाल पर कांग्रेस बेहद सतर्क है। पार्टी का हर नेता सतर्कता से जवाब दे रहा है। पिछले हफ्ते जब प्रियंका ने राहुल के घर में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी, तो पार्टी ने एक दिन बाद ही सफाई दी कि कांग्रेस नेता वहां पहले से ही बैठक कर रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना था कि प्रियंका अपने भाई के घर आई थी। वहां पहले से ही बैठक कर रहे नेताओं को देखकर उन्होंने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। मगर प्रियंका की सक्रिय पार्टी में पर्दे के पीछे से बढ़ रही है। मगर पार्टी की मजबूरी की है कि पर्दे के सामने इसे कबूल नहीं कर रही।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन का कहना है कि प्रियंका मुश्किल घड़ी में वह अपने भाई के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगी। अमेठी में चुनाव प्रचार से लेकर हर चुनावी रणनीति की कमान प्रियंका के हाथ में ही होगी।
विज्ञापन

अमेठी में आप के कदमों को रोकेंगी बहन

अमेठी में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कदम रख दिए हैं। आप नेता कुमार विश्वास राहुल के संसदीय क्षेत्र में रैली कर चुनाव अभियान का आगाज कर चुके हैं। अब अमेठी में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी के कंधों पर ही रहेगी। चुनाव प्रचार से लेकर हर चुनावी रणनीति की कमान प्रियंका के हाथ में ही होगी।

अब कुछ कहने की जरूरत नहीं : राज बब्बर
कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि पार्टी के संचार विभाग की ओर से बयान जारी हो चुका है। आपको पार्टी के फैसले के बारे में बता दिया गया है। अब इस संबंध में आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमें प्रियंका पर ही फैसले की जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए। वह अब तक रायबरेली और अमेठी में अच्छा काम करती रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें