फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: AAP लहराएगी परचम?

Tue, 14 Jan 2014 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब ऐसा लग रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी यहां की अधिकतर सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। एनसीआर क्षेत्र में किए चुनावी सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है कि दिल्ली के सात में से छह लोकसभा सीटों पर आप जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल के लिए एसी नीलसन ने सर्वे किया है जिसके अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली के छह सीटों के अलावा मुंबई-ग्रेटर मुंबई और नोयडा-गाजियाबाद क्षेत्र के एक-एक लोकसभा सीट पर भी आप जीतेगी।

एनसीआर के आस-पास के क्षेत्रों में आप के प्रदर्शन के बारे में सर्वे में कहा गया है कि हो सकता है कि इन क्षेत्रों में यह एक भी सीट न जीत पाए।
Trending Videos

कांग्रेस और यूपीए को होगा नुकसान

सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि आप के इस धमाकेदार प्रदर्शन से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और यूपीए के घटक दलों को होगा। इन सभी क्षेत्रों के कुल मिलाकर 21 लोकसभा सीटों में से फिलहाल कांग्रेस और यूपीए के घटक दलों के पास 17 सीटें हैं।

लेकिन सर्वे के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन कुल मिलाकर मात्र 3 सीटें जीत पाएंगी। सर्वे का कहना है कि इन 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा 10 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

बीजेपी के लिए चिंताजनक संकेत

सर्वे के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सीटों के हिसाब से बीजेपी के मजबूत स्थिति में दिखने के बावजूद पार्टी के लिए यह चिंताजनक संकेत है।

सर्वे में कहा गया है कि शहरी इलाकों में आम आदमी पार्टी के एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरने से बीजेपी का दबदबा कम होगा। इन इलाकों में आम आदमी पार्टी अपनी बढ़त से बीजेपी को कांग्रेस विरोधी भावनाओं को भी भुनाने से रोकेगी।

सर्वे में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-थाने क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी ही पीएम पद के लिए सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में मोदी से अरविंद केजरीवाल कुछ ही पीछे रह गए है। सर्वे के अनुसार, 45 प्रतिशत लोग मोदी को पीएम बनते देखना चाहते हैं वहीं 42% लोग चाहते हैं कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल देश के पीएम बनें।
विज्ञापन

बेहतर होंगे आप के वोट शेयर

सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी 57% के प्रभावी वोट शेयर के साथ दिल्ली में छह सीटें जीत सकती है जबकि नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र में 33% वोट के साथ इसको एक सीट हासिल हो सकता है। मुंबई-थाने क्षेत्र में 17% वोट के साथ आप के एक सीट जीतने की संभावना है। जबकि गुड़गांव-फरीदाबाद क्षेत्र में आप को मात्र 21% वोट मिल सकते हैं जो इस क्षेत्र में एक भी सीट जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है।

सर्वे में इन सभी क्षेत्रों में कांग्रेस की कम सीटें जीतने के साथ-साथ वोट शेयर गिरने की भी बात कही गई है।

सर्वे के अनुसार, मुंबई, नोएडा-गाजियाबाद और गुड़गांव-फरीदाबाद क्षेत्रों में बीजेपी के वोट शेयर बढ़ने की संभावना है लेकिन दिल्ली में इसके वोट शेयर काफी गिर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें