फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में जदयू से दोस्ती नहीं चाहती कांग्रेस

Mon, 17 Jun 2013 11:26 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस जदयू से दोस्ती करने की इच्छा तो रखती है मगर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह बिहार के घटनाक्रम पर बारीक नजर रखे हुए है।

मगर अभी इस मसले पर निश्चित रूप से कुछ कहना उसके लिए जल्दबाजी होगी।

साथ ही जदयू पर डोरे डालते हुए पार्टी ने फिर दोहराया है कि वे समान और सेक्युलर विचारधारा वाली पार्टियों को आगे लेकर जाना चाहती है।

पार्टी ने कहा है कि बिहार में वह बड़ी भूमिका अदा करेगी।

एनडीए से रिश्ता तोड़ते ही जदयू पर कांग्रेस ने निगाहें गड़ा ली है। राहुल गांधी खुद कह चुके है कि इस मसले पर पार्टी के बड़े नेता फैसला करेंगे।

जबकि पार्टी के संचार और प्रचार विभाग के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि नई पार्टियों के साथ गठबंधन के मुद्दे पर एके एंटनी के नेतृत्व में समिति बनी है।

वही इस मसले पर अंतिम फैसला करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा है कि एनडीए से जदयू के हटने से देश की राजनीति में दूरगामी असर होगा। पार्टी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाली पार्टियों को आगे लेकर चली है।
विज्ञापन


दरअसल, जदयू के साथ सियासी समीकरण बैठाने में पार्टी इच्छा तो रख रही है मगर बिहार के राजनीतिक हालात और केंद्र के सियासी धरातल को भी नापने में पार्टी जुटी हुई है।
विज्ञापन


माकन से जब पूछा गया कि क्या पार्टी नीतीश को सेक्युलर मानती है तो उन्होंने कहा कि कौन सेक्युलर है और कौन नहीं, इसका फैसला एंटनी समिति करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें