फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का खजाना खाली, कार्यकर्ताओं से मांगेगी 250 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधन की कमी से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से अब 250 रुपये सालाना का अंशदान करने के लिए कहेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खजांची मोतीलाल वोरा ने कहा, ‘खुद को आत्मनिर्भर बनाने की पार्टी की योजना के तहत सभी कार्यकर्ताओं से यह अंशदान प्रति वर्ष करने के लिए कहा जाएगा।’

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से मिला 25 फीसदी अंशदान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जाएगा, जबकि 75 फीसदी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बनाने का अभियान जैसे ही खत्म होगा, वैसे ही यह योजना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले माह शुरू हुए पार्टी के सांगठनिक चुनाव को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

संसाधन की कमी से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी उठाएगी कदम

वर्तमान समय में पार्टी के हर सांसद और विधायक को अपने एक माह के वेतन का अंशदान पार्टी संगठन के लिए करना होता है। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य को 600 रुपये तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य को 300 रुपये सालाना अंशदान करना होता है।

नए नियम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी आय का 50 फीसदी जिला कांग्रेस इकाईयों को देना होगा। मालूम हो कि विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब 12 साल पहले मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक वित्तीय कमेटी गठित की थी। उसी ने ये सिफारिशें की थीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें