फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार करोड़ के घोटाले में वसुंधरा शामिल,कांग्रेस का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में खनन घोटाले को लेकर कांग्रेस ने वसुंधरा सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने खनन घोटाले में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने मांग की है कि 45 हजार करोड़ के इस खनन घोटाले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घोटाले में महज कुछ अधिकारी तक शामिल नहीं हैं बल्कि इसके तार मुख्यमंत्री आवास से भी जुड़े हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि घोटाले में गिरफ्तार किए गए खनन विभाग में तैनात प्रमुख सचिव अशोक सिंघवी वसुंधरा राजे के पिछले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भी प्रमुख सचिव थे। वहीं उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा कहा कि मोदी सभी जगह मेक इंडिया की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी सही कहते हैं कि यह टेक इन इंडिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा से मांगा इस्तीफा, घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वसुंधरा पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि यह राजस्‍थान के इतिहास का यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।

उन्होंने कहा सरकार खानों की नीलामी से बचना चाहती है और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सरकार की खूब कमाई हुई है। उन्होंने इस घोटाले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शामिल होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने इस खनन घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की, तो वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा से भी इस्तीफा मांगा है।

उल्‍लेखनीय है कि खनन घूस खोरी मामले में अतिरिक्त मुख्‍य खनन सचिव अशोक सिंघवी सहित सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में पहले खनन उद्यमी शेर खान, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्याम सुन्दर सिंघवी व धीरेन्द्र राजपूत को भी जेल भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें