फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद के बचाव में कांग्रेस ने उठाया एक और कदम

Mon, 31 Mar 2014 04:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सहारनपुर से पार्टी प्रत्याशी इमरान मसूद के मसले पर चुनाव आयोग को खत लिखकर आरोपों को अप्रमाणित और तोड़मरोड़ कर पेश किया जाना बताया है। कांग्रेस ने यह पत्र भड़काऊ भाषण मामले में मसूद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद लिखा है।
विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उसकी छवि खराब करने के लिए ऐसे आरोप लगाकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा से माफी की मांग की है। कांग्रेस सचिव केसी मित्तल ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग भाजपा को असत्यापित और गलत आरोप लगाकर कांग्रेस और उसके प्रत्याशी की आलोचना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ही मसूद के बयान से किनारा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी की सोच इस तरह की नहीं है। मित्तल ने कहा कि गलत आरोप लगाकर भाजपा ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में मसूद को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े कहते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मसूद के खिलाफ और कार्रवाई कर सकता है आयोग

चुनाव आयोग यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में और सख्त कार्रवाई किए जाने पर विचार कर रहा है।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मसूद को गिरफ्तार किया जा चुका है। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि भड़काऊ भाषण मामले में मसूद को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामला भी दर्ज हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग की गाइड लाइंस के तहत और क्या कार्रवाई कर सकते हैं, पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करना अपराध है। इस मसले पर आयोग जरूर गौर करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें