प्रधानमंत्री विदेशी दौरे कर बेशक देश का मान-सम्मान बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। मगर कांग्रेस ने सरकार की विदेश और सुरक्षा नीति दोनों पर ही वार किया है।
विदेशों में स्वदेश पर वार करने की मोदी के नीति पर विरोध जताते हुए कांग्रेस ने पार्टी ने इसे अपरिपक्व करार दिया है। तो जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी गुस्ताखी को हथियार बनाते हुए उनकी रक्षा नीति को लचर बताया है।
हालांकि पार्टी ने पाकिस्तान के कायराना हरकतों की निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि पाकिस्तान के खिलाफ मोदी की नीति झूल रही है। पड़ोसी देश की ओर से बढ़ रही गुस्ताखी पर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी से कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाना चाहिए।
वहीं यूएई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया संबोधन कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आया है। विदेशों में दिए गए उनके संबोंधनों पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी ने उसे अपरिपक्व करार दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि विदेशी धरती से भारत का अपमान पीएम की आदत बन गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ने का भाजपा का दावा खोखला है।
उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी विश्व में ऐसे संदेहास्पद और विश्व लिडर बन गए हैं, जोकि राजनैकित फायदे के लिए विदेशी धरती पर अपने पूर्वजों का अपमान और भारत की गौरवमयी उपलब्धियों को खारिज करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के जर्मनी, कनाड़ा और चीन यात्रा के दौरान दिए गए संबोधनों का भी उल्लेख किया।