फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर हर मोदी’ के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Thu, 27 Mar 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। बनारस में ‘हर हर मोदी’ के नारों के आधार पर पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि धर्म का इस्तेमाल करना चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के खिलाफ है।
विज्ञापन


शिकायत में भाजपा की मान्यता खत्म करने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि मुख्य विपक्षी दल सफाई दे रहा है कि ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ उसका अधिकृत नारा नहीं है। मगर पार्टी कार्यकर्त्ता इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग में दाखिल ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि मोदी ने बनारस में एक जनसभा को संबोधित किया तो मंच पर पीछे भगवान शिव का चित्र लगाया गया था।

ऐसा करने की चुनाव आचार संहिता के तहत इजाजत नहीं है। कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख के सी मित्तल ने ज्ञापन में यह शिकायत की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी को भगवान महादेव के रूप में पेश करते हुए भाजपा वोटों के लिए श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें