फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: काग्रेस प्रत्याशी सलमान सईद सबसे रईस

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने प्रदेश में तीन स्थानों पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशियों का विश्लेषण पेश करते हुए कहा कि सपा ने तीनों स्थानों पर करोड़पति प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि मुजफ्फरनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे रईस हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में यूपी इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने चुनाव लड़ रहे 42 में से 41 उम्मीदवारों के वित्तीय, आपराधिक और अन्य विवरणों के आधार पर विश्लेषण रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि सपा ने इस चुनाव में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से करोड़पति प्रत्याशी उतारे हैं।

जबकि मुजफ्फरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान सईद सबसे अधिक रईस हैं। उन्होंने 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 24 प्रतिशत यानि 41 में से 10 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 उम्मीदवारों ने खुद को केवल साक्षर बताया

शैक्षिक योग्यता के मामले में 54 प्रतिशत यानि 22 प्रत्याशी इंटरमीडिएट भी पास नहीं हैं। केवल 19 ने अपने आप को स्नातक या उससे अधिक शिक्षित बताया है। दो प्रत्याशी कक्षा 5 पास, 6 प्रत्याशी हाईस्कूल और 6 ही इंटर पास हैं।

पांच उम्मीदवारों ने अपने आपको केवल साक्षर बताया है। आयु के मामले में 24 प्रतिशत प्रत्याशी 51 से 70 वर्ष के बीच हैं। तीन उम्मीदवार 40 वर्ष से कम और 14 प्रत्याशी 40 से कम एवं इतने ही 50 वर्ष के हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एडीआर से जुड़ा संगठन है, जो कि 1999 से चुनाव सुधार के लिए कार्य कर रहा है। इसके अलावा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समय समय पर अभियान चलाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें