फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब वाजपेयी को हरा दिया, मोदी कौन सी चीज हैं'

Mon, 16 Dec 2013 03:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर सियासी गोले दागने से चूक नहीं रहे हैं। इस बार बारी है केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की।
विज्ञापन


रमेश ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब लोकप्रियता के शिखर पर थे तब कांग्रेस उन्हें हरा चुकी है। नरेंद्र मोदी वाजपेयी जैसे कभी लोकप्रिय नहीं हो सकते। ऐसे में नरेंद्र मोदी को शिकस्त देने में कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं होगी।'

पढ़ें, मोदी हिटलर, तो मुलायम हैं मुसोलिनी: बेनी

हालांकि, रमेश ने यह कहने से इनकार कर दिया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कितनी संभावना है।

रमेश ने कहा, 'मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं, जो किसी के प्रधानमंत्री बनने का भविष्यवाणी करूं। लेकिन नरेंद्र मोदी सियासी तानाशाही और सामाजिक बंटवारे के ऐसे कॉकटेल हैं, जो बेहद खतरनाक हैं।'
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की स्वाभाविक नेता हैं। 2004 में सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस को शानदार कामयाबी मिली थी। इस बार भी कांग्रेस को वही सफलता मिलने जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें