केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले साल पर कांग्रेस ने जमकर प्रहार किया है। भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव पर प्रधानमंत्री को कांग्रेस ने घेरा है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरपोरेट सेक्टर के एक धड़े से किए अपने को वादे पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी कहेंगे कि मोदी सरकार में विकास हुआ है तो हम मान लेंगे कि हां विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों के लिए जीवन ग्रहण अध्यादेश लाई है। कांग्रेस 26 मई को सरकार के खिलाफ देश व्यापी प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।