फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पटेल जिंदा रहते तो मिट जाता संघ का नामोनिशान'

Fri, 01 Nov 2013 12:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल की विरासत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चली जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज नए आरोप और एक दूसरे को नई-नई संज्ञा से पुकारने की लगातार कोशिश चल रही हैं।
विज्ञापन


अजय माकन ने बृहस्पतिवार को मोदी को अभिमानी बताया। तो पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा कि अगर सरदार पटेल कुछ ज्यादा समय जिंदा रहते तो इस देश से संघ का नामोनिशान ही मिट जाता।

राज बब्बर ने कहा कि पटेल की महानता को साबित करने के लिए किसी प्रतिमा और ऊंचाई की जरूरत नहीं है।

संघ परिवार और भाजपा पर हमला साधते हुए राज बब्बर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सरदार पटेल ने संघ को कहा था कि उनकी संरचना की वजह से महात्मा गांधी की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पटेल को दिए वचन का पालन नहीं किया तो वे क्या उनकी विरासत को संभालेंगे।
विज्ञापन


गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा की आधारशिला रखने के मौके पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस को धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ाया। मोदी ने पलटवार किया कि सरदार पटेल किसी विशेष पार्टी के नहीं पूरे देश के नेता थे। तो वहीं कांग्रेस नरेंद्र मोदी पर एक नई तुकबंदी के साथ पेश हुई।

'ऊपर से नीचे तक सिर्फ अभिमान'
माकन ने मोदी पर कहा, ‘न इतिहास का ज्ञान, न भूगोल का ध्यान, न मर्यादा का भान, ऊपर से नीचे तक सिर्फ अभिमान ही अभिमान।’ पार्टी महासचिव अजय माकन ने कहा कि महात्मा गांधी की पार्टी होने के नाते वह प्रार्थना करते है कि ईश्वर मोदी को सन्मति दें।

मोदी के दांव को लेकर कांग्रेस बेचैन
खुद को सरदार पटेल का सबसे बड़ा समर्थक साबित करने में जुटे मोदी के दांव को लेकर कांग्रेस बेचैन हो गई है। सरदार पटेल की विरासत के बहाने कांग्रेस में नेहरू की विरासत पर प्रहार करने के भाजपा ओर मोदी की मुहिम को कांग्रेस ने भी ध्वस्त करने के लिए हाथ पांव मारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें