फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी की कांग्रेस पर बड़ी भविष्यवाणी

Tue, 17 Dec 2013 08:24 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस दो अंकों में सिमट सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में चार राज्यों में कांग्रेस की करारी हार की तुलना आपातकाल के बाद चुनावों में हुए नुकसान से की है।

अपने हालिया ब्लॉग में भाजपा नेता ने कहा कि मतदाताओं को लुभाने का हर दांव चलने के बावजूद कांग्रेस विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से पराजित हुई और आपातकाल के बाद यह उसकी दूसरी सबसे बड़ी पराजय है।

पढ़ें:- BJP में आडवाणी का खेल खत्म!

8 दिसंबर को घोषित राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

आडवाणी ने लिखा है कि खासकर राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले वोटरों को प्रलोभन देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि यदि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केवल दो अंकों में सिमट कर रह जाए तो किसी को आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी हवा को आंधी में बदलेगी भाजपा

विधानसभा चुनावों को अहम बताते हुए आडवाणी ने दावा किया कि आने वाला साल बहुत ही निर्णायक होगा जोकि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार के भविष्य को तय करेगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हश्र आपाताकाल के बाद हुए चुनाव जैसा ही रहेगा। भाजपा कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटालों और काला धन को लेकर लगातार हमलावर है। इन मुद्दों को लेकर आडवाणी ने 2011 में जन चेतना यात्रा भी निकाली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें