फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा बिल के लिए अब विशेष सत्र की तैयारी

Sat, 01 Jun 2013 03:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की यूपीए सरकार खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण बिल को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर चर्चा हुई।

तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण बिल को गेमचेंजर के तौर पर देख रही है। पार्टी का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले अगर ये दोनों बिल पास हो गए तो कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है।

तेलंगाना को लेकर हुई चर्चा
बैठक में तेलंगाना के मुद्दे को लेकर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के दो सांसदों और एक वरिष्ठ नेता के. केशव राव ने पार्टी छोड़कर तेलंगाना राष्ट्रीय समिति में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से होगी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में निर्णय लिया गया कि खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर संसदीय मामलों के मंत्री कमल नाथ अन्य राजनीतिक दलों से चर्चा करेंगे और अगर इस मुद्दे पर सहमति बनी तो जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें