फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक तनाव की चपेट में एक और गांव

Tue, 02 Sep 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/शेरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समुदाय की महिला को आगरा स्थित ससुराल से शेरगढ़ के दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहलाकर ले जाने पर शेरगढ़ में तनाव बढ़ रहा है। जिसके चलते पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने दोनों समुदायों के मोहल्ले में जाकर हालात का जायजा लिया। कुछ लोगों द्वारा इसे ‘लव जेहाद’ बताने से मामला और बढ़ा। बताया गया है कि महिला की उम्र 40 साल है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

मामला चार दिन पहले का है। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र स्थित ससुराल से शेरगढ़ की महिला को शेरगढ़ के ही दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर ले गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही शेरगढ़ में तनाव हो गया। पंचायत हुईं, अब युवक का परिवार गायब हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएसी तैनात, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

रविवार को ही पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई थी। देर रात्रि एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात शगुन गौतम और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव शेरगढ़ पहुंचे।

महिला से जुड़े समुदाय के लोगों ने अधिकारियों से शीघ्र ही महिला की बरामदगी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सीओ मांट राजेश सोनकर को शेरगढ़ में कैंप करने को कहा है।

सीओ मांट के नेतृत्व में पीएसी और पुलिस के जवानों ने सोमवार शाम दोनों समुदायों के मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया और शांति बनाए रखने को कहा।

महिला की लोकेशन मिली: एसएसपी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि आगरा से महिला को भगा कर ले जाने के मामले में टीम गठित की गई है। महिला की लोकेशन मिल चुकी है। उसे शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें