गुजरात के वडोदरा में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा हुई। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ को काबू करने की कोशिश की।
इंडियन एक्प्रेस में छपी खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि दो समुदायों में सांप्रदायिक विवाद के बाद एक दूसरे पर पत्थरबाजी की और कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी।
वडोदरा के पुलिस कमिश्नर राधाकृष्णन के अनुसार वडोदरा के कुम्भरवाड़ इलाके से पत्थरबाजी की शिकायत दर्ज की गई। अभी तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन अंदेशा जाताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई किसी तस्वीर पर आपत्ति के बाद यह हिंसा भड़की।