साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनशक्ति की व्यवस्था हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी की गई रिक्तियों में ब्लॉक समन्वयक और प्रेरक के पद शामिल हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है।
शैक्षिक योग्यता के तहत ब्लॉक समन्वयक के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की हो वहीं मोटीवेटर (प्रेरक) पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। चयन में पूर्व साक्षरता कार्यक्रमों में कार्य अनुभव रखने वाले तथा निजी वाहन रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तौर पर ब्लॉक समन्वयक के पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 6000 रुपये तथा प्रेरक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 2000 रुपये प्रति माह दी जाएगी। साक्षर भारत मिशन 31 मार्च, 2013 तक के लिए स्वीकृत है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप में साधारण काजग पर लिखकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से निर्धारित पते पर भेजें।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के उम्मीदवार अपना आवेदन सचिव जिला, लोक शिक्षा समिति जनपद, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के पते पर भेजें तथा प्रेरक पद के उम्मीदवार अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के वरिष्ठतम प्रधानाध्यापक के नाम भेजें।
आवेदन केवल 29 सितंबर, 2014 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन संबंध अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2014/09/Notification-Office-of-the-District-Public-Education-Committee-JP-Nagar-Block-Co-ordinator-and-Motivator-Posts.pdf पर लॉग ऑन करें।