अभिनेता आमिर खान के रामनाथ गोयनका समारोह में दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। राजनैतिक गलियारों और सोशल मीडिया से शुरू हुआ बवाल अब सड़क तक पहुंच गया है।
यहां तक कि आमिर खान के बयान के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील भी निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने आमिर खान के बयान के खिलाफ जबरदस्त विरोध दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर स्नैपडील के एप्लीकेशन को डिलीट करने की बात भी कही जा रही है। आमिर खान ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नेपडील के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। उनके बयान के बाद लोग स्नेपडील से शॉपिंग न करने और इसके एप को डिलीट करने की अपील कर रहें हैं।
@AdityaRajKaul Let's boycott all @aamir_khan n @iamsrk movies n also products endorsed by these brats it will be a fitting reply to them— NaMo Era (@rajattwittes) November 24, 2015
Only couple days ago I bought from SnapDeal. No more if they are using Islamists like Aamir Khan to promote them #SayNoToSnapDeal— Oldtimer (@auldtimer) November 24, 2015