देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीएनआर राव को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छे वैज्ञानिक सलाहकारों की जरूरत है। राव के मुताबिक योजनाओं को साकार करने के लिए मोदी के पास सही सलाहकारों का होना जरूरी है।
मीडिया का दिए साक्षात्कार में राव ने पीएम को मिशन की तर्ज पर परियोजनाओं को शुरू करने की सलाह दी। क्या प्रधानमंत्री मोदी के पास विज्ञान को लेकर एक अच्छा नजरिया है? इस सवाल पर राव ने कहा कि निश्चित तौर पर मोदी एक विजन वाले नेता हैं और इसमें कोई शक नहीं हैं कि वह कुछ करना चाहते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वह न सिर्फ अच्छी सलाह का इस्तेमाल करेंगे बल्कि उन सभी शानदार विचारों का भी इस्तेमाल करेंगे, जो उनके पास हैं। वह निश्चित तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं। मोदी की बातों में कुछ भी गलत नहीं लगता।