फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलेजियम सिस्टम खत्म, अब ऐसे होगी जजों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोच्च अदालत और देशभर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों को नियुक्त करने की 20 वर्षों से चली आ रही कोलेजियम प्रणाली अब इतिहास बन गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सोमवार को कोलेजियम प्रणाली को औपचारिक तौर पर खत्म कर राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम 2014 और 99वें संविधान संशोधन अधिनियम 2014 को अधिसूचित कर दिया। हालांकि इस आयोग को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सर्वोच्च अदालत की संवैधानिक पीठ सुनवाई करेगा।

इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही अब सर्वोच्च न्यायालय और 24 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति न्यायाधीश नहीं बल्कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग करेगा। इसके साथ ही विवादों में चल रहे कोलेजियम प्रणाली का अंत हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

SC की संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई

पिछले साल अगस्त महीने में यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। आयोग में सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश एवं दो वरिष्ठतम न्यायाधीश, कानून मंत्री और दो नामचीन लोग होंगे। नामचीन लोगों का चयन एक समिति करेगी।

समिति में सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता होंगे। एक नामचीन व्यक्ति का चयन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक या महिला से होगा।

कोलेजियम प्रणाली को लेकर गत कई सालों से उठ रहे सवाल और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव का हवाला देते हुए सरकार ने इस विधेयक को लाने का निर्णय लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें