दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में महात्मा गांधी की मूर्ति पर कुछ लोगों ने सफेद रंग के पेंट से भरी बाल्टियां फेंक कर उसे बदरंग कर दिया और फिर जातीय फब्तियां भी कसीं।
सुरक्षाकर्मी नतानजो ख्वापी ने बताया, "रविवार को दोपहर कुछ लोग कार में सवार होकर आए और उन्होंने बापू की मूर्ति और वहां लगी पट्टिकाओं पर बाल्टियों से सफेद रंग फेंका। पट्टिकाओं पर दक्षिण अफ्रीका में गांधी के इतिहास से जुड़ी जानकारियां दर्ज हैं।"
जिन लोगों ने बापू की मूर्ति पर सफेद रंग से भरी बाल्टियां फेंकी वे अपने हाथ में पट्टिकाएं लिए थे और जिन पर लिखा था, 'जातिवादी गांधी को मिटा देना चाहिए।' बदकिस्मती से यह घटना उसी दिन हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।