फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को रहें तैयार, दो डिग्री और गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा उत्तर भारत मंगलवार को ठंड की चपेट में आ गया। लखनऊ में सुबह में ही तेज बारिश हुई, जिसके अगले 36 घंटे तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


गोरखपुर, वाराणसी में दिन भर हल्की बारिश और ठिठुरन रही। आगरा व मेरठ में सुबह बारिश के साथ-साथ धुंध भी देखी गई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में दिन भर कड़ाके की सर्दी के साथ सुबह कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा।

शाम होते होते हिमाचल प्रदेश में बर्फ के फाहे गिरे तो बद्री-केदार घाटी में बर्फबारी ने तापमान और लुढ़का दिया। धुंध के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले तीन दिन तक तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट के कारण सर्दी और सताएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दक्षिण यूपी में अपर एअर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम के कारण बारिश हुई।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दो डिग्री और गिरेगा तापमान

लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में ठंड के चलते स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यूपी में नजीबाबाद में तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

हालांकि शिमला, कश्मीर और देहरादून के इलाकों में दोपहर को चटख धूप के चलते तापमान कुछ ठीक जरूर हुआ लेकिन शाम को पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीले फाहे गिरने के कारण तापमान और नीचे आ गया।

कश्मीर घाटी में दोपहर की धूप के बावजूद तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। गुलमर्ग और पहलगाम में पारा और गिर गया है। जम्मू में सुबह ही ठंड और कोहरा रहा। केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत उत्तरकाशी, हेमकुंड, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, मुनस्यारी व ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

निचले मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने से ठंडक और बढ़ गई। वहीं यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग खुला रहा। दिल्ली में लोगों को सर्दियों में पहली बार ठंड का अहसास हुआ। देहरादून में पारे दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुमांऊ के पिथौरागढ़ में बुधवार को भी हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
   
कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट हुईं
कोहरे की वजह से दिल्ली में ट्रेन सेवा पर बुरा असर पड़ा है। 51 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 19 अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। हावड़ा-दिल्ली दुरंतो, पुरुषोत्तम, महाबोधि और कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा। दूसरी तरफ विमान सेवाओं पर असर देखने को नहीं मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें