फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: पहाड़ों से भी ठंडे हो गए मैदान

Fri, 04 Jan 2013 09:40 PM IST
नई दिल्ली/अखिलेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एनसीआर का मौसम पहाड़ी इलाके जम्मू, कटरा, कुल्लू, मनाली, शिमला, चंबा, धर्मशाला और मसूरी से भी ठंडा हो गया है। मैदानी इलाके में सबसे ठंडा एनसीआर का हिंडन क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि गुड़गांव का तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कुछ दिनों में ठंड ने 22 लोगों की जान ले ली है।
विज्ञापन


रात को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से दिल्ली भी बेहाल रही। शुक्रवार को दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां पारा 2.7 डिग्री तक गिर गया। वैसे दिल्ली में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। रविवार को इसके 2.0 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 15.7 पर रहा।   

उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कानपुर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, आगरा और मेरठ, पंजाब के पटियाला, राजस्थान के माउंट आबू, चुरू और श्रीगंगानगर, हरियाणा के भिवानी, हिसार, नारनौल तथा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला और चंबा में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों कटरा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, जम्मू का 5.7 डिग्री और धर्मशाला में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यूपी, हरियाणा और दिल्ली की ठंड को शीतलहर का परिणाम बताया है। अगले दो दिन यहां शीतलहर, रात में पाला और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

100 उड़ानें प्रभावित
विमान सेवा पर कोहरे का कहर जारी है। दिल्ली में कोहरे की वजह से करीब 100 विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। एक उड़ान रद्द करनी पड़ी, जबकि तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रूट बदल कर संचालित किया गया।   

कोहरा प्रभावित क्षेत्र को पोर्टल पर देख सकेंगे रेल यात्री
उत्तर भारत में ट्रेन सेवा पर कोहरे का कहर बरकरार है। धुंध की वजह से कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी है, जबकि कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। जो ट्रेनें चल रही हैं वे भी घंटों लेट हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने ‘ट्रेन पूछताछ मंच’ तैयार किया है। इसकी मदद से यात्री कोहरा प्रभावित इलाके और स्टेशनों को पोर्टल पर देख सकेंगे।

अगले दो दिन तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। 7 जनवरी से न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में ऊपर की ओर खिसकने लगेंगे। 11 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी हवाएं परेशान करेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होगी, जबकि यूपी और बिहार में 2-4 डिग्री तापमान गिरेगा।- एम दुरईस्वामी, उप महानिदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
दिल्ली    2.7
हिंडन (एनसीआर)    0.6

कानपुर    1.4
मुजफ्फरनगर    1.6
बिजनौर    1.6
आगरा    2.1

गुड़गांव    0.7
हिसार    1.9
नारनौल    2.0
पटियाला    2.5
चंडीगढ़    3.4

श्रीनगर    -4.3
कारगिल    -16.2
गुलमर्ग    -10.2

शिमला    2.0
केलांग    -7.4
मनाली    -0.4

देहरादून    4.1
मुक्तेश्वर    0.9

माउंट आबू    0.0
चुरू    1.9
श्रीगंगानगर    2.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें