फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन मामले में बढ़ेगी मोदी की मुश्किल!

Wed, 06 Aug 2014 07:24 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में 30 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में स्थानीय अदालत ने पुलिस से तीन सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


अहमदाबाद ग्रामीण अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमएम शेख ने यह आदेश गुजरात पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा के आवेदन पर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

अदालत ने 26 अगस्त को मामले की होने वाली अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निशांत वर्मा ने याचिका दाखिल कर मतदान के दिन पार्टी का चुनाव चिन्ह दिखाने के मामले में मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर अपराध शाखा ने मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें