नरेंद्र मोदी का दांया हाथ कहे जाने वाले भाजपा नेता अमित शाह को सीबीआई ने इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में क्लीन चिट दे दी है।
चुनावी माहौल में कई तरह के विवादित बयानों से अपने विरोधियों का शिकार हो रहे अमित शाह को इससे बड़ी राहत मिली है। अहमदाबाद की विशेष सीबीआई अदालत में दायर एफिडेविट में सीबीआई ने कहा है कि शाह के खिलाफ उसके पास कोई सबूत मौजूद नहीं है।