केंद्र में सत्ता पाने की बिसात बिछा रही भाजपा महाराष्ट्र में खुद अपनी सियासी चाल में अपनों से मात खाती नजर आ रही है।
एनडीए का प्रमुख घटक दल शिवसेना भाजपा की राज ठाकरे से दोस्ती मुद्दे पर किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है।
सोमवार को इस मसले पर उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में शिवसेना कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। करीब दो घंटे चली बैठक में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, रश्मि ठाकरे, मनोहर जोशी और रामदास कदम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
शिवसेना सूत्रों के मुताबिक भाजपा के इस सियासी कदम से पार्टी के अंदर काफी गुस्सा है। शिवसेना जल्द ही भाजपा को इस बाबत अल्टीमेटम दे सकती है कि वो या तो शिवसेना को चुने या फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर चुनाव लड़े।