फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'20 नहीं, 60 किलोमीटर तक घुसी है चीनी सेना'

Thu, 22 Aug 2013 07:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी सैनिकों के वापसी के समाचारों के बीच अरूणाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तई तगक ने दावा किया है कि चीनी सेना के जवान राज्य के पामपाम क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर भीतर तक घुस गए हैं। साथ ही चीनी सेना लगातार भारतीय सीमा में गश्त लगा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तगक ने कहा कि चीनी सेना के जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का इस महीने दूसरी बार उल्लंघन किया है।

उनके अनुसार चीनी जवान अनजाव जिले में चांगलागाम सेक्टर में डटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इन चीनी सैनिकों को बुधवार को भी गश्त लगाते हुए देखा।

अरूणाचल में दो दिन तक डेरा डाले रहे चीनी सैनिक

तगक ने रक्षामंत्री से अविलंब इस क्षेत्र का दौरा करने की मांग की है जिससे भारतीय सैनिकों तथा स्थानीय निवासियों का मनोबल मजबूत हो सके।

भारत का चीन को जवाब, लद्दाख में उतारा हरक्यूलस विमान

इससे एक दिन पहले खबरें आईं थी कि चीनी सैनिक 20 किमी अंदर तक की बात कही जा रही थी लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने 60 किमी की बात कहकर मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षामंत्री से चीनी घुसपैठ की समस्या को जल्द से जल्द भारतीय भू भाग से समाप्त करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें