फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबान फिसलने पर पत्रकार पर जुर्माना

Mon, 22 Sep 2014 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में यहां के सरकारी टेलीविजन के एक पत्रकार को जुबान फिसलने पर भारी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


'द टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार चीन के सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीवी एंकरों में एक ने यहां के सरकारी टेलीविजन (सीसीटीवी) में चीन की सरकार को लोकलुभावन और सख्त शासन बताया, जिस पर उसे टीवी संस्थान की ओर से 1000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां के एक स्थानीय पाठक ने बताया कि शाम 7 बजे के प्रसारण को चीन के करीब 25 करोड़ लोग देखते हैं जहां एक भी पॉलिटिकल शब्द काफी महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन के प्रमुख मीडिया संस्थानों में यहां की सरकार का आधिपत्य है। इन टीवी चैनलों से यहां की सरकार अपने सांस्कृतिक प्रोपेगेंडा के तहत एक खास विचार धारा को बहुत ही सावधानीपूर्वक लोगों तक पहुंचाती है।

इतना ही नहीं चीन में कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूत करने लिए सरकारी मीडिया कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र की तरह काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें