फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति गुजरात से शुरू करेंगे अपना भारत दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने तीन दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से करेंगे। जिनपिंग के 17 सितंबर को सीधे अहमदाबाद जाने की संभावना है, जहां पीएम मोदी उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


मोदी इसी दिन अपना 64वां जन्मदिन भी मनाएंगे। इस बीच दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को जिनपिंग के पहले भारत दौरे के कार्यक्रम और मुलाकात के दौरान होने वाली चर्चा के अहम मुद्दों को अंतिम रूप दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का लिखा पत्र सौंपा। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी और भारत सरकार ने उनके दौरे को अंतिम रूप देकर चीन के साथ संबंधों की अहमियत प्रकट की है।
विज्ञापन

ज‌िनप‌िंग ने की मोदी की तारीफ

साथ ही इसने दुनिया भर को एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। इसका मैं स्वागत करता हूं। जिनपिंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के महासचिव भी हैं।

जुलाई में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मोदी संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए चीनी प्रमुख ने कहा कि मैं मोदी के साथ हुई बातचीत से काफी प्रसन्न हूं।

इस दौरान दोनों नेता आपसी संबंधों को एक नई ऊंचाई तक ले जाने पर सहमत हुए थे और हमें उम्मीद है कि हम साझा हित और बढ़ता सहयोग न केवल हमारे राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देंगे बल्कि दोनों देशों और दोनों व्यक्तियों को फायदा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

स‌ितंबर में होगा चीनी राष्ट्रपत‌ि का दौरा

साथ ही जिनपिंग ने कहा कि वह भारत दौरे को लेकर उत्सुक हैं और उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम पीएम मोदी और भारत सरकार द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई ले जाएंगे।

डोभाल ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि ब्राजील में मुलाकात के दौरान आप ने सितंबर में भारत दौरा करने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री मोदी इस बात को लेकर भी काफी उत्सुक हैं कि आप उनके गृह राज्य का भी दौरा करेंगे।

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चीनी स्टेट काउंसिलर यांग जीईची और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें