फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ की फाइलों में चीनी हैकरों ने लगाई सेंध

Wed, 13 Mar 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के हैकरों द्वारा भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) के कई कंप्यूटरों को हैक कर सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में चीनी हैकरों ने डीआरडीओ की कई फाइलों को चोरी कर लिया है। इस साइबर हमले का खुलासा सरकार के नेशनल टेक्निकल रिसर्च ओर्गोनाइजेशन (NTRO) ने किया है।

हैकरों ने सुरक्षा मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति की फाइलों, मिसाइल विकास प्रोग्राम सहित भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान के हैदराबाद स्थित लैब में भी सेंध लगाई है।
विज्ञापन


चीनी हैकरों ने डीआरडीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी की इमेल आईडी को हैक कर इस घटना को अंजाम दिया। ईमले पर जो भी जानकारी आती, वह कुछ ही सेकेंडों में चीनी सर्वर पर पहुंच रही थी।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक चीनी हैकरों द्वारा लीक की गई सभी फाइलें चीन के गुआंगडोंग प्रांत के सर्वर पर अपलोड की गई हैं।

वहीं, डीआरडीओ ने हैकिंग की खबरों का खंडन किया है। डीआरडीओ के पीआरओं ने बताया कि हमारे सभी कंप्यूटर सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की कोई हैकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें