चीन में सफेद टी-शर्ट खरीदना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहां टी-शर्ट खरीदने, फोटोकापी करने और बैनर प्रिंट करने से पहले लोगों को व्यक्तिगत ब्योरा मुहैया कराने का आदेश दिया गया है।
दरअसल, दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सरकार यह सारी कवायद इसलिए कर रहा है, ताकि एक केमिकल प्लांट के खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर काबू पाया जा सके। टी-शर्ट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन सिस्टम बनाया गया है।
चीनी प्रशासन का कहना है कि सफेद टी-शर्ट पर नारे लिखना और उन्हें लेकर प्रदर्शन करना काफी आसान हो जाता है।
इसके अलावा अगर फोटोकॉपी मशीन प्रदर्शनकारियों के हाथ लग जाएगी, तो वे छोटे पोस्टर की कई प्रतियां बना सकते हैं।
नए नियमों के मुताबिक एंटी-पॉल्यूशन मास्क खरीदने पर भी सख्ती बरती जा रही है।
प्रदूषण के कारण यहां इस तरह के मास्क लगाने की आजादी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी इसका इस्तेमाल अपना चेहरा छिपाने के लिए कर रहे हैं, जो प्रशासन को नागवार गुजर रही है।