फ्रीजर में आइसक्रीम तो हम सभी रखते हैं लेकिन क्या आप फ्रीजर में बिल्लियां रखने की सोच भी सकते हैं। शायद नहीं।
लेकिन 66 साल के जेम्स होपकिन्स ऐसे शख्स हैं जिनके फ्रीजर में से पुलिस ने 22 मरी हुई बिल्लियां बरामद की हैं। इसके अलावा पुलिस को 30 जिंदा बिल्लियां भी मिली हैं।
एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक होपकिन्स के घर में जो बिल्लियां जिंदा मिली थीं, उनकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने वहां मौजूद जिंदा बिल्लयों को एनिमल प्रोटेक्टिव सर्विसेज को भेज दिया है।
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि वो ऐसा क्यों करता था लेकिन जानवरों पर अत्याचार के आरोप में होपकिन्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।