चीन में कैसे-कैसे नकली सामान बनते हैं, ये आपको पता चलेगा तो सिर पकड़ लेंगे।
'नक्कालों से सावधान' ये जुमला आपने पढ़ा भी होगा और सुना भी, लेकिन चीन में बने कुछ सामानों को देखकर तो आप ये अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि ये नकली हैं, इनसे सावधान रहना तो बहुत दूर की बात है।
इलेक्ट्रॉनिक्स के नकली चीनी सामान आपके हाथ लगे भी होंगे, लेकिन नकली बंदगोभी, अंडे, चावल और तरबूज, चौंक गए ना आप। चीन में ये सामान बन रहे हैं और संभवतः बिक भी रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसे सामान बनाने के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो रहिए सावधान-
चीन में बनी नकली बंदगोभी बिलकुल असली जैसी
लगभग 40 सेकंड के वीडियो में देखें चीन में नकली बंदगोभी भी बनाई जा रही है, ये बंद गोभी बिलकुल असली बंदगोभी जैसी है। इसे केमिकल से बनाया जाता है।
चीन की फैक्ट्रियों में नकली चावल भी बन रहा है
चीन की फैक्ट्रियों में नकली चावल भी बन रहा है। प्लास्टिक से बने ये चावल हमारे मुल्क में भी बिक रहे हैं। इन्हें पहचानना बिलकुल मुश्किल है। रंग और आकार में भी पूरी तरह असली चावल से मेल खाते हुए हैं। देखिए नकली चावल की फैक्ट्री का एक वीडियो-
ये लीजिए, चीनियों ने नकली अंडा भी बना लिया
चीन में नकली अंडा भी बना लिया गया है। ये अंडा भी केमिकल से तैयार किया गया है और हूबूहू असली अंडे जैसा लगता है। देखें सोशल मीडिया में शेयर हो रहा एक वीडियो-
सावधान रहिए, चीन में नकली तरबूज भी बनते हैं
चीन में नकली तरबूज भी बनते हैं। बिलकुल असली से दिखने वाले ये तरबूज टुकड़ों में काटने पर पर अजीब से दिखते हैं। देखिए सोशल मीडिया में शेयर हो रहा एक वीडियो--