दिल्ली के आरके पुरम में नौ साल की बच्चीरेप के बाद कीर्ति नगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चार साल की बच्ची के संग दुराचार किया गया।
वही, अपने 14 साल के बेटे को ढूंढ़ने गई महिला के साथ भी रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार साल की बच्ची के रेप के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दिल्ली फिर शर्मसार, नाबालिग ने किया बच्ची से रेप
वहीं सुबह दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम में एक नौ साल की बच्ची के साथ भी रेप की वारदात हुई। जहां इस वारदात का मुख्य आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरके पुरम में हुए रेप का आरोपी लड़का नाबालिग है और पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूरी तफ्तीश में जुटी है।