केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ जुबानी जंग को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री उनके भाषणों पर कर लगाकर देश का राजस्व बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि बीते दिन पता चला कि वह आखिर क्यों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने देश का खजाना भरने के लिए मेरी रैलियों पर सर्विस टैक्स लगाने का फैसला किया है।
मोदी ने यहां आर्थिक विषय पर आयोजित एक सेमिनार में कहा कि उनके भाषण से राष्ट्र को फायदा हो रहा है और यह जानकर वह खुश हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी और चिदंबरम में पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है।