फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ का नाम लेकर ठगी, झांसे में न आएं

Wed, 23 Jul 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके पास किसी नंबर से कॉल आए और कहा जाए कि वो ‘अमर उजाला’ से बोल रहे हैं और उनका चयन एक गिफ्ट के लिए हुआ है, तो सावधान हो जाएं। दरअसल ये गिफ्ट की आड़ में पाठकों को गुमराह करने वाला कोई गिरोह है, जो अमर उजाला संस्थान के नाम पर ठगी का खेल, खेल रहा है।
विज्ञापन


फोन सुनने वाले व्यक्ति को एक खाता नंबर बता कर उसमें एक धनराशि डालने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही बताया जाता है कि वह अपना गिफ्ट अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर लें। लेकिन यह पूरी तरह फ्राड है।

अमर उजाला संस्थान का इससे किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में संस्थान के नाम पर ठगी करने वालों से पाठक सावधान रहें। संस्थान ने भी पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला कर रहा अपने पाठकों को सावधान

कुछ जागरूक पाठकों द्वारा मामला संज्ञान में लाने के बाद ‘अमर उजाला’ अपने पाठकों को सावधान कर रहा है। साथ ही पाठकों की ओर से बताए गए मोबाइल नंबर भी पुलिस को बता दिए गए हैं। ताकि ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया जा सके। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने संस्थान को भरोसा दिलाया है कि ठगी करने वाले का जल्द ही पता कर लिया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

अलग-अलग नंबरों से किया जाता है फोन
रुपये किसी खाते या फिर किसी फोन में रिचार्ज करवाने के बदले गिफ्ट का ये खेल किसी एक फोन नंबर से नहीं किया जा रहा है। संस्थान के नाम पर पाठकों को गुमराह व ठगी करने के लिए अलग-अलग नंबरों से लोगों को कॉल की जा रही है। फोन करने वाला युवक अपना नाम पवन बताता है। खास बात यह है कि नंबर भी हरियाणा के नहीं हैं। कोई नंबर मध्य प्रदेश का तो कोई किसी और राज्य का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें