फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को किसने कहा, ‘निरंकुश’ और ‘मौनेंद्र मोदी’

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता में आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साधी गई ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि शासन करने का उनका स्टाइल ‘निरंकुश’ है और यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया मोदी सरकार से लोगों का अभी से मोहभंग होने लगा है और उत्तराखंड में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इसी का परिणाम है क्योंकि लोगों को अपनी गलती का अहसास हो गया है।

चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस को पता है कि गुजरात में शासन के दौरान मोदी हमेशा निरंकुश रहे हैं और चुनाव प्रचार में भी हमने दिल्ली में निरंकुश सरकार की आशंका जताई थी और अब यह सही साबित हो रहा है।
विज्ञापन


चव्हाण ने प्रधानमंत्री को ‘मौनेंद्र मोदी’ करार देते हुए कहा कि वह अहम मुद्दों पर लोगों को विश्वास में नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी ने खुद को प्रोडक्ट के रूप में बेचा

चव्हाण ने कहा, ‘सच तो यह है कि चुनावों में भी मोदी कभी किसी मुद्दे पर अपना पक्ष नहीं रख सके। विदेश नीति, आर्थिक व सामाजिक मुद्दों पर भी वह अपना नजरिया नहीं बता पाए। यहां तक कि संघ के पसंदीदा मुद्दे अनुच्छेद 370 और राम मंदिर पर भी उनका पक्ष स्पष्ट नहीं था। उन्होंने सिर्फ मोदी सरकार का सपना बेचा।’

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को लेकर लोगों में यूपीए सरकार के खिलाफ गुस्सा था और मोदी ने खुद को बेचने के लिए इसका फायदा उठाया। उन्होंने अच्छी मार्केटिंग और बड़े स्तर पर विज्ञापन के जरिए खुद को एक प्रोडक्ट के रूप में बेचा।

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि लोग अभी से नई सरकार की तुलना यूपीए सरकार से करने लगे हैं, जहां मंत्रियों का सम्मान था और पूरी जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि एनडीए में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मोदी की चुप्पी से हैरान नहीं हैं जबकि प्रचार के दौरान वह खूब बढ़ चढ़कर बोले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें