फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं केजरीवाल के आरोप और सबके जवाब

Sat, 10 Nov 2012 01:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली की आहट से भरे इन दिनों में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल ने अपना दायरा देश से बाहर बढ़ाकर स्विस बैंकों के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। हालांकि इसमें उन्होंने निशाने पर भारत सरकार, इसके नेताओं और उद्योगपतियों पर ही साधा। ये हैं केजरीवाल के आरोप
विज्ञापन


अरविंद के आरोप
- देश के 25 लाख करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा। इसमें से अकेले 700 लोगों के 6000 करोड़ रुपये इन बैंकों में।
- एचएसबीसी बैंक देश में गैर-कानूनी ढंग से काम कर रहा है। उसके कर्मचारी हवाला कारोबार में शामिल।
- एचएसबीसी बैंक देश में आतंकवादियों और ड्रग्स माफिया को धन मुहैया करा रहा है।
- सरकार स्विस बैंक में खाता रखने वालों के 700 नाम फ्रांस से मिलने के बावजूद छुपा रही है।
- सरकार कालाधन विदेश में जमा करने वालों को सजा देने के बजाय उन्हें बचा रही है। इनमें बड़े उद्योगपति शामिल हैं।

हम करते हैं कानून का पालन: एचएसबीसी
एचएसबीसी बैंक ने कहा है कि शुक्रवार को जो आरोप लगाए गए हैं, वे पुराने हैं। बैंक पुराने मामलों से संबंधित आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता है। एचएसबीसी ने कहा है कि वह जहां पर कामकाज करता है, वहां पूरी गंभीरता से कानून का पालन करता है। बैंक नए वरिष्ठ वैश्विक नेतृत्व के साथ पिछले एक साल से नई रणनीति पर काम कर रहा है, जिसके जरिए वह लगातार नियमों के पालन के लिए कदम ठोस उठा रहा है।

अंबानी बंधुओं ने आरोप नकारे
अंबानी बंधुओं ने इंडिया अंगेस्ट करप्शन द्वारा स्विस बैंकों में खाते के आरोपों का खंडन किया है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि दुनिया के किसी कोने में उनके कोई ‘अवैध’ खाते नहीं हैं। आरआईएल के अनुसार कंपनी एचएसबीसी समेत दुनिया के तमाम बैंकों से कारोबार करती है, लेकिन कानून के दायरे में रहकर। वहीं एक अन्य वक्तव्य में अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने साफ कहा कि अनिल अंबानी के जिनेवा स्थित एचएसबीसी में कोई खाता नहीं है। आईएसी की ओर से लगाए गए सभी आरोप आधारहीन और खेदजनक हैं।
विज्ञापन


विदेशी बैंक खाते वैध: बर्मन
डाबर कंपनी के प्रमोटर बर्मन परिवार के कुछ सदस्यों के विदेशों में बैंक खातों पर परिवार ने कहा है कि वे वैध खाते हैं। कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक बर्मन परिवार के कुछ सदस्यों के विदेशों में बैंक खाते तब खुलवाए गए थे, जब वह एनआरआई थे और इन खातों के कानूनी रूप से पात्र थे। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि विदेशी बैंकों में भारत से पैसे ट्रांसफर अधिकृत बैंकिंग प्रणाली और फेमा के दिशानिर्देशों के अनुरूप किए गए। ट्रांसफर राशि की जानकारी दी गई है और भारत में उन पर आयकर चुकाया गया है। ऐसे में विदेशों में बैंक खाता होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ही नजरिये से देखना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अनु टंडन ने किया खंडन
कांग्रेस सांसद अनु टंडन ने अरविंद केजरीवाल के स्विस बैंक में 125 करोड़ रुपये जमा होने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। टंडन ने कहा कि केजरीवाल नेता के तौर पर चमकने के लिए झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि देश हित में कुछ करने के बजाय निम्न स्तर के मसले उठाए जा रहे हैं।

गोयल के जेनेवा में खाते नहीं: जेट एयरवेज
जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि उसके चेयरमैन नरेश गोयल का एचएसबीसी बैंक में कोई स्विस अकाउंट नहीं है। वैसे वे 1991 से एनआरआई हैं और भारत के बाहर इस तरह के खाते रखने के पात्र हैं। एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि गोयल पर लगाए गए स्विस खातों के आरोप पूरी तरह गलत हैं।

अनिल अंबानी का जेनेवा एचएसबीसी में बैंक खाता नहीं
इंडिया अंगेस्ट करप्शन (आईएसी) द्वारा अनिल अंबानी के विदेशों में बैंक अकाउंट होने के आरोपों के जवाब में अनिल धीरूभाई अंबानी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि उनका जेनेवा एचएसबीसी बैंक में कोई खाता नहीं है। आईएसी की ओर से लगाए गए सभी आरोप आधारहीन और खेदजनक हैं।

बर्मन परिवार के विदेशी बैंक खाते कानूनन वैध: डाबर
एफएमसीजी कंपनी डाबर के प्रमोटर बर्मन परिवार के कुछ सदस्यों के विदेशों में बैंक खाते होने को लेकर आई खबरों पर कंपनी ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक बर्मन परिवार के कुछ सदस्यों के विदेशों में बैंक खाते उस समय खुलवाए गए थे, जब वह एनआरआई थे और वह ऐसे खाते खुलवाने के लिए कानूनी रूप से पात्र थे। मीडिया रिपोर्टों में खातों में पैसे ट्रांसफर करने की अटकलों पर प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि विदेशी बैंकों में भारत से पैसे ट्रांसफर अधिकृत बैंकिंग प्रणाली और फेमा के दिशानिर्देशों के अनुरूप किए गए हैं। ट्रांसफर की गई राशि की जानकारी दी गई है और भारत में उन पर आयकर चुकाया गया है। ऐसे में विदेशों में बैंक खाता होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ही नजरिये से देखना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें