फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के छात्र ने जीती ‘डूडल4गूगल’ स्पर्धा

Tue, 13 Nov 2012 12:10 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के छात्र अरुण कुमार यादव ने ‘डूडल4गूगल’ प्रतियोगिता जीत ली है। उसकी बनाई डिजाइन इस साल बाल दिवस 14 नवंबर को पूरे दिन गूगल साइट पर छाई रहेगी।
विज्ञापन


‘डूडल4गूगल’ एक लोगो है जो कि विशेष त्योहारों, पर्व, छुट्टियों, वर्षगांठ, प्रसिद्ध कलाकारों, वैज्ञानिकों को समर्पित किया जाता है। इस बार बाल दिवस के लोगो के लिए यह प्रतियोगिता देशभर में कक्षा एक से 10 तक के छात्रों के लिए कराई गई थी। इसकी थीम ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ थी।

गूगल के मुताबिक, इस प्रतियोगिता के लिए एक हजार से अधिक स्कूलों की ओर से 2 लाख से भी अधिक आवेदन आए। यादव की डिजाइन को अंतिम 13 डिजाइनों में से चुना गया। इसमें भारत की समृद्ध विविधता को खेल, लोक संस्कृति, वनस्पतियों, जीव जंतु, कृषि पद्धतियों, मसालों तथा व्यंजनों के लिए दर्शाया गया है। जज पैनल में बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी और राजनीतिक कार्टूनिस्ट अजीत निनान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें