फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राहुल की ट्रेन की चेन पुलिंग से मच गया हड़कंप

Wed, 29 Apr 2015 03:58 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली से पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ जाते समय सचखंड एक्सप्रेस की स्टेशन पर ही चेन खींच दी। इस कारण ट्रेन करीब चार मिनट से ज्यादा खड़ी रही। चेन पुलिंग होते ही रेलवे और आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी के दिल्ली जाते समय शताब्दी एक्सप्रेस के शीशे तोड़ दिए थे। आरपीएफ चेन पुलिंग के मामले में लीपापोती कर रहा है। राहुल गांधी महाराष्ट्र के नांदेड़ से चलकर अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन की द्वितीय श्रेणी डिब्बे में पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ किसानों से मिलने जा रहे थे।

सचखंड एक्सप्रेस पानीपत रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर दोपहर बाद 3:06 बजे पहुंची। यहां पर ट्रेन का निर्धारित समय 1:57 बजे था। जो अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थी। राहुल गांधी ने डिब्बे की खिड़की में आकर रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और वापस यात्रियों के बीच में चले गए।
विज्ञापन

थोड़ी दूर चलते ही खींच दी चेन

ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद 3:09 बजे अंबाला की तरफ रवाना हो गई। ट्रेन के चलते ही किसी यात्री ने चेन खींच दी और करीब 50 मीटर चलते ही ट्रेन रुक गई। इससे रेलवे अधिकारियों और जीआरपी में हड़कंप मच गया।

रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ के मौका देखने की घोषणा कर दी। सचखंड एक्सप्रेस पानीपत रेलवे स्टेशन से 3:13 बजे अंबाला की तरफ रवाना हो गई। इस तरह से पानीपत में राहुल गांधी की ट्रेन चार मिनट तक चेन पुलिंग के कारण खड़ी रही।

नांदेड से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस की चेन पुलिंग पर रेलवे अधिकारी और आरपीएफ अलग-अलग है। अधिकारी चेन पुलिंग की बात को मान रहे हैं और इसकी उद्घोषणा भी की गई थी, जबकि आरपीएफ अधिकारी चेन पुलिंग को साफ मना कर रहे हैं।

आरपीएफ के एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस की चेन पुलिंग नहीं हुई। ट्रेन से एक महिला गिरने की स्थिति में आ गई थी। इस कारण गार्ड ने ट्रेन को धीमा कराया था।
विज्ञापन

इससे पहले भी शताब्दी पर फेंके थे पत्थर

पानीपत में राहुल गांधी की ट्रेन पर कई साल पहले शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक दिए थे। इसमें एसी कोच के शीशे टूट गए थे। नई दिल्ली में ट्रेन के पहुंचने पर काफी हंगामा मचा था और स्पेशल टीम जांच के लिए पानीपत पहुंची थी। इसमें मुकदमा भी दर्ज किया था। उस वक्त राहुल गांधी शताब्दी एक्सप्रेस में अंबाला की तरफ से दिल्ली जा रहे थे।

मामले पर आरपीएफ, पानीपत के प्रभारी जीएस गौतम ने कहा 'मैं आज छुट्टी पर हूं और सचखंड एक्सप्रेस की चेन पुलिंग की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा है तो इसमें मुकदमा दर्ज किया जाएगा और इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें