फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR के स्पिनर सुनील नारायन के एक्शन पर आया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरेबियाई फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन की गेंदबाजी एक्शन पर नया फैसला आ गया है। इस फैसले से नारायन के साथ-साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 22 अप्रैल को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैच में नारायन के गेंदबाजी एक्शन पर दोबारा अंगुली उठी थी, जिसके बाद उन्हें अगले मैच में पाबंदी लगाते हुए चेन्नई में अपनी गेंदबाजी के परीक्षण के लिए भेजा गया था।

नारायन की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर बीसीसीआई की ओर से फैसला आ गया है। इस फैसले के बाद नारायन कुछ शर्तों पर ही गेंदबाजी कर सकते है।
विज्ञापन

यह है वह शर्त

सुनील नारायन के संदिग्‍ध एक्शन को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सुनील दो ही शर्तों पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी टूर्नामेंट और आईपीएल में हिस्सा ले सकते है।

अधिकारी के मुताबिक, सुनील की गेंदबाजी एक्‍शन में कुछ खामिया है जो ‌नियम 24.2 के मुताबिक नहीं है। नारायन अब नकल गेंदबाजी (अंगुली के पोर से दबाकर गेंद फेंकना) और सीधी गेंद डाल सकते है।

आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल-8 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कहा गया था कि अगर नारायन पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो टीम आईपीएल का कोई मैच नहीं खेलेगी। हालांकि बाद में उनके परीक्षण के दौरान गेंदबाजी एक्‍शन को सही पाया गया और आईपीएल में फिर से गेंदबाजी करने की हरी झंडी मिल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें