फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन: महज आठ नामों के खुलासे पर चौतरफा घिरी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों में से आठ नामों का खुलासा कर विवाद थामने की सरकार की कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन


पूरी सूची सार्वजनिक करने के बदले महज आठ नामों के खुलासे के बाद सरकार एक बार फिर से विपक्ष ही नहीं बल्कि अपनों के भी निशाने पर है।

भाजपा के पूर्व नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने सरकार के कदम को खोदा पहाड़, निकली चुहिया करार दिया है, वहीं पार्टी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने फिर से सारे नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।

स्वामी ने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुरूप पूरी सूची सार्वजनिक करनी चाहिए क्योंकि नाम सार्वजनिक करने के मामले में स्विट्जरलैंड से हुआ करार कोई बाधा नहीं है।
विज्ञापन

मोदी ने दिए ‌थे खुलासे के संकेत

इस मामले में याचिकाकर्ता और पूर्व कानून मंत्री जेठमलानी ने कहा कि सरकार ने खुद 136 लोगों के नाम बताने की बात कही थी। यह तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया की तरह का मामला है। उन्होंने इस संबंध में कानून मंत्री अरुण जेटली से सफाई भी मांगी।

हालांकि भाजपा ने सरकार की इस पहल की जम कर तारीफ करते हुए अपनी पीठ थपथपाई। पार्टी ने कहा कि पहली कड़ी में आठ नाम सार्वजनिक करने के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार की काला धन जमा करने वालों को बचाने की कोई मंशा नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए नाम सार्वजनिक कर अपना वादा निभाना शुरू कर दिया है। पात्रा ने दावा किया कि सरकार निश्चित कानूनी प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे सारे नाम सार्वजनिक करेगी।

बर्मन और लोढ्या ने दी सफाई

काला धन मामले में विदेशी बैंकों में खाता रखने वालों में नाम आने के बाद गुजरात के शेयर कारोबारी पंकज लोढ्या और डाबर इंडिया परिवार ने सफाई दी है।

लोढ्या ने तो विदेशी बैंक में खाता होने की बात से ही इनकार किया है जबकि प्रदीप बर्मन के नाम से विदेशी बैंक में खाता होने की बात डाबर इंडिया ने कहा है कि यह पूरी तरह वैध है।

राजकोट में पत्रकारों से बात करते हुए लोढ्या ने कहा, "मेरा स्विस बैंक में कोई एकाउंट नहीं है। सच तो यह है कि मेरा किसी भी विदेशी बैंक में खाता नहीं है। मुझे इसकी जानकारी मीडिया के जरिए से ही मिली है। मैं इससे बहुत ही हैरान हूं। मैंने अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा आयकर विभाग के सामने दे दिया है।"

बर्मन परिवार ने कहा, खाता पूरी तरह से वैध

आगे की कार्रवाई के बारे में पंकज लोढ्या ने कहा, "हम प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग देंगे और इस संबंध में हमारी तरफ से कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।"

लोढ्या राजकोट में श्रीजी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं, जो शेयर ट्रेडिंग का काम करती है। इसके अलावा देशभर में सोने के व्यापार से भी वह जुड़े हुए हैं।

उधर, डाबर इंडिया के प्रवक्ता ने प्रदीप बर्मन का नाम आने पर बयान जारी कर कहा है, "हम यह बताना चाहते हैं कि यह खाता तब खोला गया था, जब वह एनआरआई थे। उन्हें इस खाते को खुलवाने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति मिली थी। हमने हर तरह से कानून का पालन किया है। साथ ही हमने आयकर के अलावा सभी जरूरी टैक्स भरे हैं।"
विज्ञापन

एनडीटीवी का दावा, सूची में कांग्रेसी नेता भी

एनडीटीवी ने दावा किया है कि विदेशों में काला धन रखने वालों की सूची में कांग्रेस नेताओं के नाम हैं।

इन नेताओं के खिलाफ जांच हो रही है और इन्हें आयकर विभाग ने नोटिस भी भेजा जाएगा। चैनल के मुताबिक, सूची में कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार का एक मंत्री, उत्तर प्रदेश का पूर्व सांसद और महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक घराने के दो सदस्य शामिल हैं।

काला धन मामले में केंद्र सरकार के हलफनामे पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वित्‍तमंत्री ने कहा था कि काले धन के खातेदारों के नाम बताए गए तो कांग्रेस शर्मिंदा हो जाएगी। यदि सरकार में साहस है तो काला धन रखने वालों के नाम जाहिर करे। जिनके नाम सामने आएंगे वे अपना पक्ष रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें