फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र में लहराएगा शिवाजी का शौर्य

Fri, 21 Jun 2013 12:12 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरब सागर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


नौ साल पहले किए गए 312 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के चुनावी वादे को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र की कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार ने कमर कस ली है। दरअसल यह परियोजना तटवर्ती विनियामक जोन-4 में आती है, जहां किसी भी तरह के निर्माण कार्य की मनाही है।

मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने बताया कि प्रतिमा के लिए समुद्र में 18 हेक्टेयर के एक सुरक्षित बड़े चट्टान का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि उच्च ज्वार आने की स्थिति में भी समुद्र के स्तर से यह चट्टान तीन से चार मीटर ऊंचा ही रहेगा।

नटराजन ने कहा कि उनके मंत्रालय ने परियोजना का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही संतुष्ट होकर इसे मंजूरी दी है।

हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक परियोजना के लिए अभी तकरीबन 40 तरह की मंजूरी ली जानी बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को सौंपा जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें