सीबीआई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये की वजह से फजीहत झेल रही केंद्र सरकार अब नींद से जाग गई है और सीबीआई को आजाद करने पर विचार कर रही है।
'सीबीआई पिंजरे में बंद तोता, जिसके कई मालिक'
जानकारी के अनुसार सीबीआई को स्वायत्त बनाने के लिए पीएम ने एक कमेटी बनाई है जो जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
पढ़ेः सीबीआई के सच से PMO, कानून मंत्री के झूठ बेनकाब
सूत्रों के मुताबिक 10 जुलाई तक सीबीआई को स्वायत्त करने के लिए सरकार एक आर्डिनेंस लेकर आ सकती है।
बताते है कि इस कमेटी में वित्त मंत्री पी चिदंबरम, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल, प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री वी नारायणसामी और सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा होंगे।