त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 6 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 113 फीसदी से बढ़कर 119 फीसदी हो गया है।
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। डीए में बढ़ोत्तरी का फायदा केंद्र सरकार के करीब 1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार के इस फैसले को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार चुनाव से ठीक पहले डीए में बढ़ोत्तरी का फैसला सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।