फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 6 फीसदी बढ़ा DA

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 6 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 113 फीसदी से बढ़कर 119 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। डीए में बढ़ोत्तरी का फायदा केंद्र सरकार के करीब 1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार के इस फैसले को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार चुनाव से ठीक पहले डीए में बढ़ोत्तरी का फैसला सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में भी बढ़ा था DA

डीए में वर्तमान बढ़ोत्तरी 1 जुलाई 2015 से लागू मानी जाएगी। प्रस्तावित बढ़ोतरी 6ठें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर मंजूर किए गए फॉर्मूले के अनुसार की गई है। इस समय केंद्रीय नौकरियों में करीब 48 लाख कर्मचारी हैं। इसके अलावा करीब 55 लाख पेंशनभोगी हैं।

इससे पहले अप्रैल में सरकार ने महंगाई भत्ते में छह फीसदी की बढ़ोतरी की थी और इसे मूल वेतन का 113 फीसदी कर दिया था जिसे जनवरी से प्रभावी किया गया। महंगाई भत्ते का भुगतान मूल वेतन के अनुपात में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें