फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी-मानी सेलेब्रिटी शेफ तरला दलाल का निधन

Thu, 07 Nov 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की जानी-मानी सेलेब्रिटी शेफ और खानपान पर लिखने वाली तरला दलाल का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार थीं।
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में जब टेलीविजन नहीं पहुंचा था, तरला दलाल अपनी रेसिपी से पहुंची। उन्होंने कुकिंग पर 100 से ज्यादा किताबें लिखी हैं और 2007 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

देश की पहली मास्टरशेफ तरला ने कुकरी शो के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई।

तरला दलाल के फेसबुक पर यह मैसेज लिखा गया था, "हम तरला दलाल के करियर के तमाम सालों में आपसे मिली मोहब्बत और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। वह अब हमारे बीच नहीं रही हैं और सवेरे उनका देहांत हुआ। हम उन तमाम खुशियों के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं, जो उनके टैलेंट ने हमें और हमारे परिवारों को दीं।"
विज्ञापन


'खाना खजाना' वाले संजीव कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, "तरला दलाल पहली शख्स थीं, जिन्होंने कुकिंग की कला को सामने रखा। उनका जाना बड़ा नुकसान है।"
विज्ञापन


दलाल की कुल 30 लाख से ज्यादा किताबें बिकी हैं और उनकी रसोई की वजह से देश को कई नए स्वाद, व्यंजन और खुशबू का अहसास हुआ। वह खास तौर से अपने शाकाहारी व्यंजनों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें