फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने फिर की फायरिंग, जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की इस गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है।
विज्ञापन


सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान सैन्य बलों ने कल रात 10 बजकर 45 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से हमला किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और रात साढ़े 11 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पूर्व मांछिल सेक्टर में बुधवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पहली बार और उसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद कर दी गई।

विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश

उल्लेखनीय है कि बीते करीब एक महीने में पाकिस्तान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की मंशा से दर्जन भर से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।

हालांकि, सेना और बीएसएफ की ओर से हर बार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर में मौत का तांदव किया था और कई निर्दोषों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें